फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   operation cell chandigarh team arrested boy with drugs

पुलिस को देखकर जंगल में छिप गया, पुलिस ने दबोचा तो हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 07 Feb 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
operation cell chandigarh team arrested boy with drugs
ड्रग्स के साथ युवक किगरफ्तार
पैदल जा रहा था युवक कि सामने पुलिस को देख लिया और भागकर जंगल में छिप गया। पुलिस ने उसे ढूंढकर पकड़ लिया और फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा। मामला चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ आपरेशन सेल की टीम ने बारह ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर 40 निवासी उरविंदर सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह थाना पुलिस काली बाड़ी मंदिर की तरफ गश्त कर रही थी। तभी सड़क के किनारे जंगल एरिया से उरविंदर पैदल निकला और जैसे ही पुलिस पार्टी को गश्त करते देखा वह दोबारा जंगल एरिया में जा कर छुप कर बैठ गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम भी आरोपी के पीछे भागी और आरोपी को ढूंढ कर दबोच लिया। जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से एक लिफाफा मिला। जिसमें 12 ग्राम चरस थी। पुलिस ने स्मैक जब्त कर सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टर 51-52 लाइट प्वाइंट के पास व्यक्ति को 1.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर 52 की टिन कालोनी के सोनू (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed