फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online fraud with mohali man by calling to make credit card

क्रेडिट कार्ड बनवाने को कॉल आए तो सावधान रहें, बड़ी खबर

Sun, 28 Feb 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 28 Feb 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
online fraud with mohali man by calling to make credit card

अगर कोई आपको कॉल करके क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कहे और एटीएम कार्ड पर लिखी डिटेल मांगे तो सावधान हो जाएं...। क्योंकि ऐसा करके कोई आपके खाते में सेंध लगा सकता है। इतना ही नहीं आपका खाता भी खाली हो सकता है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को समाने आया है।

विज्ञापन


मटौर निवासी लखन शर्मा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह उनके बैंक से बात कर रहा है और उनका किसी स्कीम के तहत मुफ्त क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है। व्यक्ति ने उनसे एटीएम के पीछे लिखे नंबरों के आखिरी के चार डिजिट मांगे। उन्होंने व्यक्ति को नंबर बता दिए। इसके बाद उसने फोन रख दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही उनके फोन में मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला शुक्रवार शाम का है। मटौर निवासी लखन शर्मा को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर एक व्यक्ति ने कहा कि बैंक द्वारा अपने कुछ खास कस्टमरों के लिए मुफ्त क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमे उनका नाम भी शामिल है। क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति ने उनके एटीएम के पीछे लिखे 16 अंक के आखिरी चार नंबर बताने को कहा। पीड़ित ने उसे चार नंबर बता दिए। इसके बाद उसने रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed