{"_id":"fca259f2719436805e50aa07daf515c4","slug":"one-young-woman-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार ने दो युवतियों को मारी टक्कर, 1 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार ने दो युवतियों को मारी टक्कर, 1 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रंक एंड ड्राइविंग का नाका तोड़कर भागे एक कार सवार ने सेक्टर-29/30 की डिवाइडिंग रोड पर वीरवार रात सड़क पार कर रही युवती और उसकी भाभी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक मौके से भागने में सफल रहा। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-30 निवासी रविंदर ने पुलिस को शिकायत दी है वीरवार रात करीब 9.30 बजे वह बड़ी बहन सीमा यादव और भाभी बिंदू के साथ सेक्टर-29 के साईं मंदिर में माथा टेकने के बाद पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह दोनों से कुछ दूरी पर था। सेक्टर-27/28/29/30 चौक की ओर से रही आल्टो कार सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह कार सवार कुछ दूरी पर लगा नाका तोड़कर आया था।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में पहुंचने पर डाक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। सीमा की नवंबर में शादी होनी थी।