{"_id":"5b44fb5b4f1c1b9d468b5cb1","slug":"one-sided-lover-kidnap-girl-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, शादी से इंकार करने पर युवती संग कर दिया कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, शादी से इंकार करने पर युवती संग कर दिया कांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
युवती के शादी से इंकार करने के बाद एकतरफा प्यार करने वाले आशिक ने उसे अगवा कर लिया। इस दौरान लड़की शोर न करे, इसके लिए उसके हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कार जब मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-4/5 वाली सड़क पर पहुंची तो कार में बंद लड़की पर एक राहगीर की नजर पड़ गई। इस दौरान पेट्रोल खत्म होने के बाद कार वहां बंद हो गई। इस दौरान लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए कार की ओर बढ़े, लेकिन यह देख एक युवक वहां से भाग गया, जबकि एक को लोगों ने दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने उसे जमकर पीटा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रितपाल सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों युवक उस लड़की को पंजाब के होशियारपुर शहर से अगवा कर लाए थे। लड़की के मुताबिक, प्रितपाल उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह इसके खिलाफ थी। उसके बाद प्रितपाल उसे परेशान करने लगा था। अकसर उसके मोबाइल पर उसे कॉल कर तंग करता था। मोहाली पुलिस ने इस संबंधी होशियारपुर पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी ओर पता चला है कि मोहाली पुलिस को इसकी सूचना थी कि ऐसी एक कार मोहाली की ओर आई है। पुलिस की टीम भी उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच आरोपियों की कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद पुलिस से पहले ही राहगीरों ने उन्हें दबोच लिया। जिक्रयोग है कि इसी स्टाइल में गत वर्ष भी एक युवती की शहर से किडनैपिंग हुई थी। लड़की को एकतरफा प्यार करने वाला आशिक उसे गाड़ी में बैठाकर जबरदस्ती ले गया था। इसके बाद लड़की को आधे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया था।