फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person died and two injured due to cylinder explosion at a village of Mohali

Punjab News: सिलिंडर फटा... दो मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत और दो घायल, मोहाली में बड़ा हादसा

Wed, 10 Jan 2024 10:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 10:34 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली जिले में सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। एक दो मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। हादसा गांव तीड़ा में हुआ है।

विज्ञापन
One person died and two injured due to cylinder explosion at a village of Mohali
धमाके में गिरी इमारत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले के गांव तीड़ा में दोमंजिला इमारत में बने कैटरिंग गोदाम में दोपहर करीब दो बजे एक धमाका हुआ। इस कारण लेंटर टूटने से इमारत धराशायी हो गई। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग जख्मी हैं। मृतक की पहचान धीरज (34) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वह गोदाम में ही रहता था। इसके अलावा दो और व्यक्ति घायल हैं। उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत गंभीर है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे इतनी तेज धमाका हुआ कि गांव के कई घरों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज से लोग सहम गए। लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो पाया कि गली में एक इमारत गिर चुकी है और धुआं निकल रहा है। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुल्लांपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई और गोदाम में पड़े अन्य गैस सिलिंडर व ज्वलनशील सामान को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि समय पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर गैस सिलिंडर और अन्य सामान निकाल लिया। नहीं तो और भी धमाके हो सकते थे।
विज्ञापन

 

गैस सिलिंडर फटने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि इस इमारत में चल रहा कैटरिंग का गोदाम मीणा नारंग का है। वह चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। परमजीत सिंह, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed