{"_id":"6076e7298ebc3ed4c37638e1","slug":"one-died-and-two-injured-in-cylinder-burst-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हादसा : सिलिंडर फटने से व्यक्ति के उड़े चिथड़े, महिला और एक बच्चा गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में हादसा : सिलिंडर फटने से व्यक्ति के उड़े चिथड़े, महिला और एक बच्चा गंभीर घायल
Wed, 14 Apr 2021 06:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में सिलिंडर फटने से व्यक्ति की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के जालंधर के संतोषी नगर में बुधवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। हादसे में मोहन ठाकुर नाम के व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों को पास के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उच्च रक्तचाप और कोरोना के बीच है लिंक? घर से निकलने से पहले पढ़ लें विशेषज्ञों की ये सलाह
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मोहन ठाकुर एक वैन में सोडा बेचने का काम करता था। सोडा मशीन के साथ सिलिंडर फिट कर रहा था। दरअसल, मोहन ठाकुर सिलिंडर बदल रहा था तभी तेज धमाका हुआ और उसके चिथड़े उड़ गए। हादसे की चपेट में आने से महिला और एक बच्चा घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सिलिंडर फटने की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन