फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One arrested in case of nepali man's murder case

नेपाली के मर्डर मामले में आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद जंगल में जलाया था शव

Tue, 07 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
One arrested in case of nepali man's murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

नेपाली की हत्या कर शव को मक्खनमाजरा के जंगल में जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। नेपाली धन बहादुर की हत्या चार महीने पहले शराब पिलाने के बाद 40 हजार रुपये लूटने के लिए की गई थी। 

विज्ञापन


अब सवाल यह है कि चार महीने बाद जंगल में शव किसने जलाया? पकड़े गए आरोपी नैनीताल निवासी किरण सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


हत्या के बाद सभी आरोपी नैनीताल फरार हो गए थे। किरण से मृतक धन बहादुर का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस उसके तीनों साथियों की तलाश में जुट गई है, वहीं किरण सिंह को जिला अदालत ने दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन ने फंसाया
डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि 25 जनवरी 2017 को मक्खनमाजरा के जंगल में धन बहादुर का आधा जला शव मिला था। मृतक के बेटे दीपक ने बताया था कि पिता नारकंडा में सेब के बाग में काम करते थे।

पुलिस ने जांच में पाया कि धन बहादुर का मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने मोबाइल फोन सर्विलांस और कॉल डिटेल निकाली थी, उसके बाद पता चला कि 13 जनवरी को फोन नैनीताल में किरण सिंह ने चलाया था। 

चार महीने शव पड़ा रहा जंगल में

One arrested in case of nepali man's murder case
जंगल में मिला जला हुआ शव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किरण सिंह के बारे में जांच शुरू की तो पता चला कि वह रविवार को किसी काम से मनीमाजरा आ रहा है। मौलीजागरां पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर नाका लगाकर किरण सिंह को काबू कर लिया था।

घर जा रहा था धन बहादुर
आरोपी किरण ने बताया कि 29 सितंबर 2016 को धन बहादुर शिमला से नेपाल अपने घर जा रहा था। इस दौरान किरण सिंह अपने तीनों साथियों के साथ शिमला बस स्टैंड पर उसे मिला।

वहीं उनको पता चला कि धन बहादुर चालीस हजार रुपये निकालकर नेपाल जा रहा है। वहीं किरण ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पांचों ने दड़वा में शराब पी। उसके बाद में शराब की बोतल लेकर धन बहादुर को मक्खन माजरा के जंगल में ले गए, जहां पर उन्होंने धन बहादुर का गला दबाकर हत्या की। 

चार महीने शव पड़ा रहा जंगल में
पुलिस ने बताया कि नेपाल निवासी धन बहादुर की हत्या चार महीने पहले 29 सितंबर 2016 को हुई थी। हैरानी यह है कि चार महीने तक शव जंगल में पड़ा रहा। 

इस दौरान शव की जानकारी न तो पुलिस को मिली और न ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को। पुलिस जांच कर रही है कि धन बहादुर की हत्या करके किरण सिंह समेत चार लोग फरार हो गए थे। उसके बाद धन बहादुर का शव किसने जलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed