{"_id":"590820994f1c1b557d8b4587","slug":"on-the-name-of-probe-haryana-cops-harassed-minor-rape-survivor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के साथ पुलिस वालों ने की ऐसी हरकत, शर्म से झुक जाएगा सिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता के साथ पुलिस वालों ने की ऐसी हरकत, शर्म से झुक जाएगा सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
पहले तो अपनी हवस मिटाने वाले नोचा, फिर पुलिस वालों ने रेप पीड़िता के साथ वो करतूत कर दी कि जानकर आपका सिर शर्म से झुक जाएगा। घटना हरियाणा के कैथल की है। 14 साल की रेप पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर जांच के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
उसने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि कैथल में पुलिसवालों ने जांच के नाम पर जबरन उसके कपड़े उतरवाए। पीड़िता ने याचिका में कहा कि पुलिसवालों ने उसे कपड़े उतारने को कहा ताकि वे यह जांच कर पाएं कि रेप कहां हुआ है।
इतना ही नहीं, एक पुलिसवाले ने तो उसकी जांघ को भी हाथ लगाया। मामले की गंभीरता को देखकर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रेखा मित्तल ने हरियाणा के डीजीपी को नोटिस जारी किया है, जिसका जबाव उन्हें 5 जुलाई को होने वाली सुनवाई तक देनी है।

Trending Videos
रेप से भी ज्यादा अपमानजनक थी वो हरकत
रेप की कोशिश
- फोटो : SELF
बता दें कि पीड़िता ने पिछले साल 23 नवंबर को रेप केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने आरोपी को पहचानने की बात कही थी। उसके बाद पीड़िता ने कैथल में प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। इसमें उसने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की और पुलिस कर्मियों की करतूत भी बताई।
पीड़िता ने बताया कि 23 नवंबर की रात पुलिसकर्मी उसे आरोपी के साथ ही अपराध जांच एजेंसी कार्यालय ले गए। वहां पर उन्होंने जांच के नाम पर पुलिसवालों ने जो उसके साथ किया, वह रेप से भी ज्यादा अपमानजनक था। अब उसने पिता की मदद से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
पीड़िता ने याचिका में आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की है। पीड़िता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता का परिवार डीजीपी के पास यह शिकायत लेकर गया था, लेकिन आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ।