फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   on the name of probe haryana cops harassed minor rape survivor

रेप पीड़िता के साथ पुलिस वालों ने की ऐसी हरकत, शर्म से झुक जाएगा सिर

Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
on the name of probe haryana cops harassed minor rape survivor
बच्ची से रेप
पहले तो अपनी हवस मिटाने वाले नोचा, फिर पुलिस वालों ने रेप पीड़िता के साथ वो करतूत कर दी कि जानकर आपका सिर शर्म से झुक जाएगा। घटना हरियाणा के कैथल की है। 14 साल की रेप पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर जांच के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि कैथल में पुलिसवालों ने जांच के नाम पर जबरन उसके कपड़े उतरवाए। पीड़िता ने याचिका में कहा कि पुलिसवालों ने उसे कपड़े उतारने को कहा ताकि वे यह जांच कर पाएं कि रेप कहां हुआ है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, एक पुलिसवाले ने तो उसकी जांघ को भी हाथ लगाया। मामले की गंभीरता को देखकर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रेखा मित्तल ने हरियाणा के डीजीपी को नोटिस जारी किया है, जिसका जबाव उन्हें 5 जुलाई को होने वाली सुनवाई तक देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप से भी ज्यादा अपमानजनक ​थी वो हरकत

on the name of probe haryana cops harassed minor rape survivor
रेप की कोशिश - फोटो : SELF
बता दें कि पीड़िता ने पिछले साल 23 नवंबर को रेप केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने आरोपी को पहचानने की बात कही थी। उसके बाद पीड़िता ने कैथल में प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। इसमें उसने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की और पुलिस कर्मियों की करतूत भी बताई।

पीड़िता ने बताया कि 23 नवंबर की रात पुलिसकर्मी उसे आरोपी के साथ ही अपराध जांच एजेंसी कार्यालय ले गए। वहां पर उन्होंने जांच के नाम पर पुलिसवालों ने जो उसके साथ किया, वह रेप से भी ज्यादा अपमानजनक था। अब उसने पिता की मदद से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

पीड़िता ने याचिका में आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की है। पीड़िता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता का परिवार डीजीपी के पास यह शिकायत लेकर गया था, लेकिन आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed