फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   on the name of amitabh bachchan harry bhatt did a big fraud, mohali news

हैरी भट्ट पर कई चौंकाने वाले खुलासें, अब पुलिस का टीमें पहुंचीं मध्यप्रदेश

Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
on the name of amitabh bachchan harry bhatt did a big fraud, mohali news
ठग हैरी भट्ट - फोटो : File Photo
अमिताभ बच्चन के नाम पर लाखों की ठगी कर भागे भट्ट दंपति पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, पुलिस ने कुछ दिन पहले दबिश देकर आरोपी के घर और ऑफिस से कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए थे। जिनकी पुलिस द्वारा संबंधित विभागों से जांच करवाई गई। इसमें सभी दस्तावेज फर्जी हैं। इनमें आरोपी का आधार व वोटर कार्ड और वाहन से जुड़े दस्तावेज थे। आरोपी ने इनमें गुजरात का जो पता बताया था, वहां के लोगों का कहना है कि ऐसा कोई व्यक्ति वहां नहीं रहता है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को भट्ट के घर से उसकी कार के दस्तावेज मिले थे। उस पर गुजरात का पता दर्ज था। जब पुलिस गुजरात ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा इसकी जांच करवाई तो उसमें यह फर्जी निकले। इसके अलावा हैरी भट्ट की फोटो लगी कुछ फोटो कॉपी भी पुलिस को मिली थी। इन पर दिया गया पता भी फर्जी था। यह खरड़ के स्थानीय पते पर बनाए गए थे। जहां पर भट्ट काफी समय से रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस की टीमें पहुंचीं मध्यप्रदेश
पुलिस की टीमें आगरा से अब मध्यप्रदेश पहुंच गई हैं। क्योंकि पुलिस को फतेहगढ़ साहिब और मुरथल के दो ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया था कि मध्यप्रदेश की गाड़ियों में सामान भरकर आरोपी निकला है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आगरा छोड़ने से पहले आरोपी ने अपना फोन कुछ सेकेंड के लिए ऑन किया था, उसके बाद से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में सिम खरीदा था, दोस्त से की थी बात

on the name of amitabh bachchan harry bhatt did a big fraud, mohali news
महानायक के नाम पर महाठगी - फोटो : File Photo
अंबाला में सिम खरीदा था, दोस्त से की थी बात
वहीं, पुलिस को पता चला है कि भट्ट ने अंबाला में एक नया मोबाइल सिम भी खरीदा था। उससे दो बार दोस्त को कॉल की थी। पुलिस अब उसके दोस्त की तलाश में जुट गई है। जो हरियाणा यूपी के बार्डर पर शामली के नजदीक का रहने वाला बताया जा रहा है।

बैंक मैनेजर भी भूमिगत
वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में जिस प्राइवेट बैंक के मैनेजर पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से वह मैनेजर भूमिगत हो गया है। पुलिस की टीमें उसे भी तलाश रही है। इसके अलावा पुलिस के पास रोजाना कई लोग शिकायतों लेकर पहुंच रहे हैं।

नेपाल भी भाग सकता है आरोपी
पुलिस को इस बात का संदेह है कि आरोपी अपना सामान किसी जानकार के घर रख नेपाल जा सकता है। ऐसे में वहां की पुलिस को भी इस संबंध में अलर्ट भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed