फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Oldman's dead body found in the house, people come to known by dogs activities.

घर में खून से लथपथ मिली लाश, बाहर कुत्ते इक्ट्ठा होने से खुली वारदात की पोल

Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oldman's dead body found in the house, people come to known by dogs activities.
Murder

नकोदर के इलाके सरां में एक बुजुर्ग की घर से लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान हरबंस सिंह (65) के तौर पर की गई है। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी किसी ने तेजधार हथियार से हत्या की गई है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने हरबंस सिंह के बेटे रंजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ऑपरेशन हरभजन सिंह हुंदल, डीएसपी जसविंदर सिंह धालीवाल भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि इलाके के लोगों के मुताबिक हरबंस सिंह घर पर अकेले ही रहते थे। उनका बेटा रंजीत सिंह मल्लियां में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के अलावा नहीं हुई चोरी या लूट

Oldman's dead body found in the house, people come to known by dogs activities.
पु‌लिस - फोटो : file photo

रात से दोपहर तक हरबंस सिंह के घर में कोई हलचल नहीं दिखी। उनके घर के बाहर कुत्ते इकट्ठा हो रहे थे, जिससे इलाके के लोगों को शक हुआ। उन्होंने जब घर में जाकर देखा तो हरबंस सिंह की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। 

उनकी छाती और गर्दन पर घाव के निशान थे। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने आकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस घटना के दौरान किसी प्रकार की कोई लूट या चोरी की वारदात सामने नहीं आई है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। पुलिस का मानना है कि यह हत्या लगभग 24 घंटे पहले हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed