{"_id":"586d51064f1c1b005215a842","slug":"oldman-killed-by-brick-bloodied-body-was-found-at-pinjor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईंट मारकर कत्ल किया बुजुर्ग, खून से सना शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट मारकर कत्ल किया बुजुर्ग, खून से सना शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Thu, 05 Jan 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
murder at pinjore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में रह रहे केयर टेकर बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालात में मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। वारदात बुधवार को नगर निगम जोन पिंजौर के वार्ड नंबर-6 में स्थित महादेव कॉलोनी में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की हत्या ईंट से मुंह और सिर पर प्रहार कर की गई हैं। मौके पर पहुँच कर एसीपी कालका, थाना प्रभारी पिंजौर, चौकी इंचार्ज अमरावती के साथ सीन ऑफ क्राइम की टीमों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
कमरे में खून से लथपथ मिली लाश
murder at pinjore
मौके से मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय मदनलाल सूरजपुर रज्जीपुर लिंक रोड पर खेड़ा के समीप एक प्लॉट में बने कमरे में करीब एक साल से अकेला रह रहा था और वह घरों में सफेदी के साथ इस काम का ठेका भी लेता था। वह चौकीदार की तरह रहता था और यह प्लॉट चंडीगढ़ निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। मृतक के भतीजे रजत ने बताया कि प्लॉट में उसकी एक्टिवा खड़ी थी, जिसे लेने के लिए उसने अपने चाचा मदनलाल को शाम करीब 5 बजे फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रजत ने बताया कि इसके बाद जब वह एक्टिवा लेने आया तो प्लॉट में लगा मुख्य गेट बंद था। जिसे देख वह वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एक व्यक्ति के प्लॉट में था केयर टेकर
murder at pinjore
इसके बाद वह करीब साढ़े आठ बजे दोबारा आया तब भी गेट बंद था। इसके बाद वह प्लॉट में दीवार फांदकर अंदर बने कमरे तक पहुंचा। कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी, जब उसने कुंडी खोली और कमरे में गया तो उसका चाचा मदनलाल लहूलुहान हालात में पड़ा था। मृतक के पास ही ईंट भी पड़ी थी, जिससे चाचा की हत्या करने की आशंका है। थाना प्रभारी पिंजौर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार को आठ बजे सूचना मिली थी कि महादेव कालोनी में बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में मिला है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि मृतक की ईंट मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।