फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old women refussing abusive, man firing on her

युवकों ने दी गाली, बुजुर्ग महिला ने रोका तो कर दिया ये हाल

Fri, 07 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Old women refussing abusive, man firing on her
गाली-गलौज से मना करने पर वृद्धा को गोली मारी - फोटो : Demo Pic
एक मामूली सी बात पर 3 युवकों ने गाली गालौज की। जब 75 साल की बुजुर्ग महिला ने युवकों को गाली देने से रोका, तो युवकों महिला का ऐसा हाल कर दिया, जिसने वहां के लोगों में दहशत भर दी है। 75 साल की बुजुर्ग महिला का कसूर बस इतना था कि उसने युवकों को गाली देने से रोका ही था, तैश खाए युवकों ने बुजुर्ग की उम्र का लिहाज तक नहीं किया। और बुजुर्ग महिला पर एक के बाद एक तीन फायर झोंक दिए।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। जहां के आजाद नगर मोहल्ले में गाली-गलौज करने से मना करने पर तीन युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। एक युवक कुछ देर पहले वृद्धा से मोहल्ले के ही एक शख्स का घर पूछकर गया था। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में स्कूटी सवार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को पुलिस पूर्व में आनंद नगर में हुई गोलीकांड की रंजिश से जोड़कर देख रही है।  
विज्ञापन


आजाद चौक निवासी बसंती देवी (75) ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रात में वह पति मामचंद सैनी के साथ घर पर थी। करीब 11 बजे किसी ने गेट खटखटाया। बाहर गेट पर एक युवक खड़ा दिखा। उससे मोहल्ले में ही रहने वाले एक शख्स के बारे में पूछा। घर बताने के बाद युवक चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ देर बाद लौटकर की फायरिंग

Old women refussing abusive, man firing on her
गाली-गलौज से मना करने पर वृद्धा को गोली मारी - फोटो : Demo Pic
बसंती देवी के अनुसार रात में पहले आए युवक ने सड़क पर मौजूद एक अन्य शख्स से बात की। कुछ देर बाद वह दो अन्य युवकों के साथ स्कूटी पर आया। तीनों ने मोहल्ले के ही उस युवक का नाम लेकर बाहर आने को कहा। इसके बाद गाली गलौच शुरू कर दी। वृद्धा के अनुसार मना करने पर तीन युवकों में से एक ने एक के बाद एक कर तीन फायर झोंक दिए। इनमें से एक गोली बसंती देवी के हाथ में लगी। गोली चलाने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। 

गोली चलने और घायल बसंती की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों ने उनको पहले ट्रामा सेंटर और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आजाद नगर में कुछ दिन पहले भी एक घर पर फायरिंग हुई थी। बसंती देवी के अनुसार उनके परिवार का किसी से झगड़ा नहीं है। फायरिंग करने वाले भी मोहल्ले के किसी अन्य शख्स का नाम पूछ रहे थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

मौके पर जाकर खोल बरामद कर लिए हैं। बसंती देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- कर्मबीर खटाना, जांचकर्ता, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed