{"_id":"64673f3a4e53ba429a0cdec8","slug":"old-woman-murdered-in-village-avankha-of-gurdaspur-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur: FCI इंस्पेक्टर की मां का कत्ल, लूट की नीयत से घर में घुसे चोर ने ली जान, गटर में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gurdaspur: FCI इंस्पेक्टर की मां का कत्ल, लूट की नीयत से घर में घुसे चोर ने ली जान, गटर में फेंका शव
Fri, 19 May 2023 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 02:51 PM IST
सार
मृतक महिला की पहचान कमला देवी पत्नी सेवानिवृत्त स्वर्गीय सूबेदार करण सिंह के रूप में हुई है। मृतक महिला का एक बेटा मर्चेंट नेवी में कैप्टन है और दूसरा बेटा चंडीगढ़ में एफसीआई में इंस्पेक्टर है। जबकि बेटी पठानकोट में रहती है।
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लूट की नीयत से घर में घुसे चोर ने एक 60 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला के शव को खुर्द बुर्द करने के लिए घर में बने हुए गटर में डाल दिया। इसके बारे में जब आसपास के लोगों को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और शव को गटर से बाहर निकाला।
हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेजर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मामला दीनानगर के अधीन आते गांव अवांखा का है। मृतक महिला की पहचान कमला देवी पत्नी सेवानिवृत्त स्वर्गीय सूबेदार करण सिंह के रूप में हुई है। मृतक महिला का एक बेटा मर्चेंट नेवी में कैप्टन है और दूसरा बेटा चंडीगढ़ में एफसीआई में इंस्पेक्टर है। जबकि बेटी रेनू पठानकोट में रहती है। मृतका की बेटी रेणु चौधरी के बयान पर मिथुन उर्फ प्रेम चंद निवासी अवांखा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महिला के पड़ोस में रहते पवन कुमार ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को कमला देवी के घर के बाहर देखा। उसने उसे यहां आने का कारण पूछा तो वह मोटरसाइकिल स्टार्ट कर फरार हो गया। संदेह होने पर वह कमला देवी के घर पहुंचा तो वहां पर एक कमरे में खून बिखरा हुआ था और पास ही लोहे की रॉड पड़ी हुई थी लेकिन कमला देवी का पता नहीं चल पा रहा था। हर तरफ ढूंढने के बाद घर के प्रांगण में गटर का ढक्कन उठाकर देखा तो उसमें कमला देवी का शव लटक रहा था।