फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man shot dead in Moga of Punjab

मोगा में बड़ी वारदात: दिन दहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, चार बदमाशों ने घर में ही ली जान

Sun, 16 Jul 2023 02:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

डीएसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक का छोटा बेटा शिबू छह साल से फरीदकोट जेल में है। उसके खिलाफ करीब 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पर्चा दर्जकर आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Old man shot dead in Moga of Punjab
बुजुर्ग की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के शहीद भगत सिंह नगर में दिन दहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। वारदात के समय वह अपनी पत्नी के साथ थे। चार लोग घर में आए और 65 वर्षीय संतोख सिंह के ऊपर दो फायर करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मोगा के एसएसपी पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि एक बजे के करीब चार लोगों ने आकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही उनके बेटे जगमोहन के बारे में पूछा और जब बताया कि वह घर पर नहीं है तो अचानक रिवॉल्वर निकालकर उनके पति पर दो गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद डीएसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने बताया कि एक बजे दिनदहाड़े मोगा के शहीद भगत सिंह नगर में बुजुर्ग का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मौके पर मोगा एसएसपी भी पहुंचे और सभी सीनियर अधिकारी पहुंचकर सीसीटीवी चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक का छोटा बेटा शिबू छह साल से फरीदकोट जेल में है। उसके खिलाफ करीब 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पर्चा दर्जकर आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed