फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old Man murdered in Faridkot

Murder in Faridkot: पत्नी से अवैध संबंधों का था शक, सादिक में 80 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 19 Oct 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

बसंत सिंह के अनुसार अमीर सिंह को संदेह था कि बहाल सिंह और उसकी पत्नी में संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते उसके द्वारा बहाल सिंह का कत्ल किया गया। इसके अतिरिक्त बहाल सिंह ने अमीर सिंह को पैसे भी उधार दिए थे और अमीर सिंह ने पैसे लौटाने के बहाने से ही उसे बुला लिए थे।

विज्ञापन
Old Man murdered in Faridkot
सादिक में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फरीदकोट के सादिक में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के साथ संबंधों के संदेह के चलते अपने 80 साल के रिश्तेदार की हत्या कर दी। मृतक श्री मुक्तसर साहिब के गांव मान सिंह वाला का रहने वाला था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Patiala: पटियाला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सुबह सैर करने निकले थे
विज्ञापन


मृतक बहाल सिंह के बेटे बसंत सिंह ने सादिक पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता बहाल सिंह लगभग 80 वर्ष के हैं। उसके ताऊ की पोती राजवंत कौर की शादी लगभग 20 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह पुत्र अमीर सिंह वासी सादिक से हुई थी। हरप्रीत सिंह की उसके पिता अमीर सिंह ने करीब 10 साल पहले हत्या कर दी थी। उसके बाद राजवंत कौर अपने मायके में रहने लगी। अमीर सिंह की पत्नी सरबजीत कौर भी अपने मायके गांव हलीम वाला चली गई। अमीर सिंह अक्सर बहाल सिंह के पास उसकी पत्नी के साथ उसका राजीनामा करवाने को लेकर आता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पिता पर वार करते देखा
बुधवार को भी अमीर सिंह ने बहाल सिंह को फोन करके अपने पास सादिक में बुलाया था। जब शाम तक बहाल सिंह वहां से नहीं लौटा तो वह अपने छोटे भाई सुरजीत सिंह को साथ लेकर देर रात अमीर सिंह के घर पहुंचा। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि अमीर सिंह उसके पिता के मुंह और सिर पर कस्सी के दस्ते से वार कर रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो अमीर सिंह उन्हें धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने बहाल सिंह को देखा तो वह दम तोड़ चुका था। 

उधार पैसे लौटाने के बहाने बुलाया था
बसंत सिंह के अनुसार अमीर सिंह को संदेह था कि बहाल सिंह और उसकी पत्नी में संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते उसके द्वारा बहाल सिंह का कत्ल किया गया। इसके अतिरिक्त बहाल सिंह ने अमीर सिंह को पैसे भी उधार दिए थे और अमीर सिंह ने पैसे लौटाने के बहाने से ही उसे बुला लिए थे।

सूचना मिलने के बाद थाना सादिक प्रभारी मुख्तयार सिंह व पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमीर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बहाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल फरीदकोट में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed