{"_id":"58b2cf474f1c1bbf568309e8","slug":"objectional-page-on-tv-actress-and-bjp-leader-sonali-phogat-facebook-account","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस और BJP नेता के फेसबुक पर बना डाला आपत्तिजनक पेज, पुलिस में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्ट्रेस और BJP नेता के फेसबुक पर बना डाला आपत्तिजनक पेज, पुलिस में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेत्री के पेज पर बना दिया गया आपत्तिजनक पेज
मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पेज बना दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। घटना हरियाणा के हिसार की है।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश की उपाध्यक्ष तथा टीवी एक्ट्रेस सोनाली फौगाट के फेसबुक पर अज्ञात व्यक्तियों ने आपत्तिजनक पेज बना दिया। उन्हें जैसे ही इसके बारे में पता चला, एसपी को शिकायत दी।
हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच चल रही है। वहीं, पेज को हटवा दिया गया है।

Trending Videos
इस तरह पता चला पेज का
facebook
अपनी शिकायत में सोनाली ने बताया कि एक फ्रेंड ने उनके फेसबुक से आपत्तिजनक पोस्ट होने की जानकारी मिली। जब उन्होंने फेसबुक चैक किया तो हैरान रह गईं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा को दी।
उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है, वह कोई भी महिला बर्दाश्त नहीं कर सकती। दोषी को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। एसपी SP राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ताकि दोषी का पता चल सके। शीघ्र ही एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।