फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing Student Checking by Removing Cloths in Ludhiana

प्रिंसीपल के सामने नर्सिंग स्टूडेंट के कपड़े उतारे

Thu, 25 Sep 2014 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 25 Sep 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
Nursing Student Checking by Removing Cloths in Ludhiana

चोरी मोबाइल को ढूंढने के नाम पर प्रिंसिपल के कमरे में एक नर्सिंग स्टूडेंट की कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। ये शर्मसार करने वाली घटना सामने आई लुधियाना के मोहनदेई ओसवाल हॉस्पिटल में। यहां ओपीडी के वॉर्ड अटेंडेंट का मोबाइल चोरी हो गया था।

विज्ञापन


संदेह पर बीएसएसी थर्ड ईयर की इस नर्सिंग स्टूडेंट को धमका कर प्रिंसिपल के कमरे में ले जाया गया और यहां सबकी मौजूदगी में कपड़े उतारकर उसकी तलाशी ली। सदमे में आई नर्सिंग स्टूडेंट मौके पर दो बार बेहोश हो गई।
विज्ञापन


नर्सिंग स्टूडेंट की बहन ने बताया कि दोपहर को ओपीडी में उसकी बहन और एक अन्य लड़की ड्यूटी पर थी। अचानक हंगामा हुआ तो पता चला कि वॉर्ड अटेंडेंट का मोबाइल चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएस, वॉर्डन ने कुछ भी कहने से किया इंकार

Nursing Student Checking by Removing Cloths in Ludhiana

अटेंडेंट ने दूसरी लड़की को भगाकर उसकी बहन पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। उसके बाद ओपीडी से उसकी बहन को धमका कर प्रिंसिपल राजिंदर माहल के कैबिन में ले जाया गया। यहां प्रिंसिपल के सामने नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट और हॉस्टल की वॉर्डन ने बेशर्मी की हदें तोड़ते हुए सारे कपड़े उतार दिए और उसकी तलाशी ली।

शर्मसार करने वाली घटना का पता चलते ही लड़की के घरवाले और नर्सिंग स्टूडेंट्स ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रिंसिपल राजिंदर माहल का कहना था कि, हम चोरी होने पर ऐसे ही तलाशी लेते हैं। वही, एनएस वीणा शर्मा और वॉर्डन निशा ने मामले के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed