फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI Murdered in Ludhiana, police investigation started

Ludhiana Murder: नौकर के साथ बाइक पर जा रहे NRI की गला काटकर हत्या, सोमवार देर रात हुई वारदात

Tue, 18 Jul 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

एनआरआई बरिंदर अपने नौकर के साथ फार्म हाऊस से ललतो में घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से वार कर एनआरआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
NRI Murdered in Ludhiana, police investigation started
मृतक बरिंदर। - फोटो : फाइल

विस्तार

विदेश से कुछ समय पहले आए और दोस्तों के साथ पार्टी कर फार्म हाउस से घर जा रहे ललतों कलां के एनआरआई बरिंदर सिंह (42) पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। बाइक सवार आरोपियों ने सोमवार देर रात करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


बरिंदर के नौकर ने तुरंत उसके साथियों को जानकारी दी और उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बरिंदर के पारिवारिक सदस्यों का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस इस हत्या मामले को हल करने के लिए कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी है।
विज्ञापन


बरिंदर सिंह कनाडा में परिवार के पास रह रहा था। यहीं से वह गया था और वह करीब तीन महीने पहले ही भारत लौटा है। सोमवार की रात को वह ठाकुर कालोनी ललतों कलां इलाके में अपने एक दोस्त के साथ फार्म हाउस में बैठा था। देर रात को वह अपने नौकर के साथ बाइक पर फार्म हाउस से निकला और घर के लिए निकला। इसके बाद चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले तो गाली गलौज किया और उसके बाद दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने नौकर को पीछे कर एनआरआई बरिंदर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। नौकर ने तुरंत इसकी जानकारी उसके दोस्तों को देकर सभी की मदद से डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी के बाद हमला करने का है शक

मृतक बरिंदर के दोस्तों ने बताया कि उसकी कुछ लोगों के साथ दुश्मनी थी लेकिन वह खेलों को प्रमोट करने वाला व्यक्ति था। दोस्तों ने शक जाहिर किया है कि बरिंदर का पीछा किया जा रहा था और फार्म हाउस की रेकी भी की हो सकती है। आरोपियों को पता था कि बरिंदर रात को घर के लिए निकलेगा तो उसे रास्ते में रोक हत्या करेंगे। दोस्तों ने शक जाहिर किया है कि हत्या रेकी करने के बाद ही की गई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एडीसीपी 2 सोहेल कासिम मीर ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। बरिंदर के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर जगरांव के साथ-साथ कई थानों में मामले दर्ज थे। वह विवादित प्रापर्टी का कारोबार करता था, ऐसी प्रापर्टी की खरीद फरोख्त का कारोबार करने वाले बरिंदर का कई लोगों के साथ विवाद था। अभी तक की जांच में तो यही आया है। आशंका जताई जा रही है कि उसका कुछ लोगों के साथ एक कोठी को लेकर भी विवाद चल रहा था। बरिंदर की हत्या एक प्लानिंग के तहत की हो सकती है। बाकी पुलिस कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed