{"_id":"fe6eacaf0d7338d4c8f422dcb96a4937","slug":"nri-arrested-with-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर हेरोइन समेत एनआरआई काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाके पर हेरोइन समेत एनआरआई काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोहाना पुलिस ने विशेष नाके पर एक एनआरआई को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर (40) निवासी नकोदर जालंधर के रूप में ह़ई है।
विज्ञापन
उसे कुछ समय पहले ही कनाडा पुलिस ने भारत डिपोर्ट किया था। उसे वहां पर नशे में गाड़ी चलाते काबू किया था। सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोहाना थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लखविंदर यहां बिजनेस सेट करने आया था। पता चला है कि लखविंदर की दो बेटियां है। जो कि कनाडा में पढ़ाई का रहीं हैं। उसकी फैमिली भी कनाडा में ही सेटल है।
विज्ञापन