फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notebandi, father commit suicide when he didnt collect money

फिर नोटबंदी ने ली जान, शादी के लिए पैसा नही जुटा पाने पर बाप ने किया सुसाइड

Wed, 16 Nov 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Nov 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Notebandi, father commit suicide when he didnt collect money
नोटबंदी लेने लगी जान - फोटो : Demo Pic
बेटे की शादी से एक दिन पहले पैसे का इंतजाम न होने से परेशान मध्यप्रदेश के एक राजमिस्त्री ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि गांव सरौंद, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश निवासी जालिम सिंह (45) सोनीपत की दहिया कॉलोनी में रहता था। वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


उसके मंझले बेटे पप्पू की शादी 16 नवंबर को है। पप्पू अपनी मां के साथ 15 दिन पहले ही अपने मामा के घर चला गया था। जालिम सिंह बेटे की शादी के चलते पैसों के इंतजाम के लिए यहीं पर रुक गया था, लेकिन नोटबंदी के चलते इंतजाम नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि उसे जिनसे पैसे लेने थे, उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। इस कारण वह तनाव में था। सुबह 5:20 बजे कालका मेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बैंक कर्मी के विजिटिंग कार्ड ने करवाई पहचान
मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले एक बैंक कर्मी के विजिटिंग कार्ड से हुई। उसकी जेब से सहारा बैंक के एक कर्मचारी का विजिटिंग कार्ड मिला। जिस पर पुलिस बैंक में पहुंची तो कर्मचारी ने बताया कि वह व्यक्ति दहिया कॉलोनी का निवासी है और उनके बैंक का कस्टमर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed