फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine mobile phones from prison, the police recovered from the toilet and the floor

जेल से मिले नौ मोबाइल फोन, पुलिस ने टायलेट और जमीन से किए बरामद 

Mon, 24 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nine mobile phones from prison, the police recovered from the toilet and the floor
Jail

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को गंगवा रोड की जेल 2 में सर्च अभियान चलाकर नौ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने इस बारे में आठ बंदियों के नाम चिह्नित कर लिए हैं। इनमें एक बंदीपुलिस को वांछित विनोद काणा का गुर्गा बताया जाता है। 

विज्ञापन


बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण का मेन आरोपी रामपाल इसी जेल में बंद है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।पुलिस को कई दिनों से गंगवा रोड की जेल में मोबाइल फोन होने की सूचनाएं मिल रही थी। 
विज्ञापन


डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़, सीआईए वन प्रभारी मुकेश कुमार की टीम, सीआईए 2 प्रभारी प्रशांत कुमार की टीम, सदर थाना और पुलिस लाइन से आए जवानों ने रविवार को जेल में सर्च अभियान चलाने का फैसला लेकर छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वहां बैरकों के टायलेट या मैदान की जमीन में छुपाकर रखे गए एक-एक करके नौ मोबाइल व सिम बरामद किए। मोबाइल बरामद होने के बाद संबंधित बंदियों के चेहरे से हवाइयां उड़ गई।

जेल में आखिर कैसे पहुंचे मोबाइल?

Nine mobile phones from prison, the police recovered from the toilet and the floor
पुलिस - फोटो : Demo Pic

जेल में इतने मोबाइल फोन मिलने से जेल के सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा है। वहां इतने सुरक्षा कर्मी तैनात होने के बावजूद मोबाइल फोन कैसे पहुंच गए, यह जांच का विषय है। इसमें जेलकर्मियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। 

आखिर उन्हें चार्ज कैसे किया जाता रहा है। बदमाश जेल से फोन पर किस किस से बात करते थे और बात करने का उनका मकसद क्या रहा है। यह भी जांच का विषय है। गंगवा रोड की जेल में शायद इससे पहले इतनी संख्या में कभी मोबाइल फोन नहीं मिले।

बदमाशों में काणा का गुर्गा शामिल
पुलिस ने जिन बदमाशों से मोबाइल फोन बरामद किये हैं। उनके वांछित अपराधी विनोद काणा का एक गुर्गा भी शामिल है। इसके अलावा सात और बंदी शामिल हैं। सात बंदियों से एक-एक और शहर केएक मोहल्ले के बंदी से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल
पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी सिम की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि बंदी किस-किस से बात करते थे और बात करने का उनका मकसद क्या था। वे जेल से अपना नेटवर्ककैसे चला रहे थे। पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।

रामपाल इसी जेल में है बंद
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण का मुख्य आरोपी रामपाल गंगवा रोड की उसी जेल में बंद है। जहां इतनी संख्या में मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने पिछले दिनों ने उसके कुछ समर्थकों के खिलाफकेस दर्ज किया था। पुलिस का कहना था कि समर्थक रस्सा लिए हुए थे और वे जेल की दीवार के पास के एक घर में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed