{"_id":"659507f3280632f906018b86","slug":"nihang-singh-murdered-in-muktsar-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: मारपीट के बाद सिर पर लोहे की रॉड मारकर निहंग की हत्या, झोपड़ी बनाकर करता था लंगर सेवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar: मारपीट के बाद सिर पर लोहे की रॉड मारकर निहंग की हत्या, झोपड़ी बनाकर करता था लंगर सेवा
Wed, 03 Jan 2024 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:38 PM IST
सार
निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा पिछले कुछ दिनों से मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर लंगर लगा रहा था। मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मुक्तसर में निहंग की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर के शहर गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर झोपड़ी बनाकर लंगर सेवा कर रहे एक निहंग सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। दो हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद निहंग के सिर पर लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। गिद्दड़बाहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर वहां राहगीरों के लिए लंगर लगा कर सेवा कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों हमलावरों ने लोहे की रॉड उसके सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निहंग सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।