{"_id":"5c097ff6bdec22413f5da288","slug":"nigerian-arrested-with-heroin-in-kharar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः ढाई करोड़ की हेरोइन समेत नाइजीरियन गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः ढाई करोड़ की हेरोइन समेत नाइजीरियन गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ ( पंजाब)
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने एक नाइजीरियन नासा उलागबा को आधा किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी से पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से माननीय जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी शिवजोत कालोनी खरड़ के पास मौजूद थी तो एक नाइजीरियन व्यक्ति पार्क के अंदर से बाहर को पैदल आ रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू करके जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नासा उलागबा पुत्र मंडे बताया। तलाशी के दौरान आरोपी से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन