फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nigerian arrest with cocaine and heroin, sent on 5-day remand

कोकीन और हेरोइन समेत नाइजीरियन काबू, 5 दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 02 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nigerian arrest with cocaine and heroin, sent on 5-day remand
- फोटो : Demo Pic
सिंथेटिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 190 ग्राम कोकीन और 300 ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जेम्स ओ इजवी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शुक्रवार को मनीष कुमार नामक एक युवक को पीरमुछल्ला की विक्टोरिया हाईट सोसाइटी से 18 ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने बताया कि ड्रग्स की सप्लाई दिल्ली से होती है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने दिल्ली जाकर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


वहीं, वीरवार रात सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई और तिलक नगर (दिल्ली) से एक 36 वर्षीय नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कोकीन और सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जीरकपुर थाने ले आई और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शनिवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, वहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कोर्ट में पेशी दौरान भागा आरोपी नाइजीरियन, दबोचा

Nigerian arrest with cocaine and heroin, sent on 5-day remand
arrest - फोटो : Demo Pic
कोर्ट में पेशी दौरान भागा आरोपी नाइजीरियन, दबोचा
डेराबस्सी। डेराबस्सी कोर्ट में पुलिस के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी के दौरान ड्रग्स सप्लाई का आरोपी नाइजीरियन पुलिस की गिरफ्त से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे कुछ दूरी पर ही फिर काबू कर लिया। इस वाकये ने एक बार फिर सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 29 मार्च को मनीष कुमार उर्फ मोनू वासी विक्टोरिया हाइट्स, पीरमुछल्ला को 18 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन जेम्स ओ इजवी से खरीदी थी। पुलिस ने 31 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था। मनीष और जेम्स को साथ लेकर जीरकपुर पुलिस के एसआई जगदीप सिंह के साथ हवलदार पवन कुमार, अवतार सिंह, धर्मपाल और कांस्टेबल संजीव कुमार पेश करने डेराबस्सी कोर्ट पहुंचे थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे डेराबस्सी की ‘सी’ कोर्ट में ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह के यहां पेशी के दौरान उसे पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस रिमांड मिलने पर जेम्स को दस्तावेजों पर साइन करने को कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। जज के कहने पर भी उसने साइन नहीं किए और कोर्ट से भाग निकला। उसे तहसील कॉम्लेक्स के निकट दूसरी कोर्ट के कॉरिडोर के समीप काबू कर लिया गया। डेराबस्सी पुलिस ने जगदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी जेम्स के खिलाफ आईपीसी 224 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed