फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly wedded girl death in suspicious circumstances in Ambala

फोन पर बोली गर्भवती नवविवाहिता- 'मां! मैं जीना चाहती हूं, मुझे जबरदस्ती जहर पिलाया है'

Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Newly wedded girl death in suspicious circumstances in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

अंबाला सिटी के निकटवर्ती गांव निवासी एक नवविवाहिता की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को महिला के ससुरालजनों ने फोन कर बीमार होने की सूचना दी, जिस पर वे देर शाम उसके ससुराल पहुंचे और उसे शहर के नागरिक अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। वहीं विवाहिता की मां ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बेटी ने फोन पर बताया था कि मां! मैं जीना चाहती हूं, मुझे जबरदस्ती जहर पिलाया गया है। 
विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड निवासी 27 वर्षीय रजनी की शादी 12 मई 2018 को पंजाब के शंभू क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। मां बबली ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी रजनी के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। बबली ने आरोप लगाया कि रजनी के ससुराल वालों ने कई बार उसकी बेटी को मारपीट कर घर से बाहर भी निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Newly wedded girl death in suspicious circumstances in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

रजनी के ससुराल वालों ने माफी मांगकर व कई बार गांव वालों द्वारा समझौता करवाने पर रजनी को हर बार ससुराल भेज दिया गया। लेकिन उसके ससुराल वाले कुछ दिन बाद फिर से दहेज के लिए मारपीट करना शुरू कर देते थे। 

मरने से पहले मां को फोन कर कहा, जीना चाहती हूं
मां बबली ने बताया कि रजनी 9 माह की गर्भवती थी। रविवार शाम करीब 8 बजे उसके पास रजनी के पति जगतार सिंह ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी बीमार हो गई है। हमें परेशान कर रही है, इसे यहां से ले जाओ। बबली ने कहा कि इसके बाद रजनी ने फोन कर उसे बताया कि मां मुझे मेरे पति जगतार सिंह व ननद ने जहर पिला दिया है। उसने कहा मां मैं जीना चाहती हूं, मुझे जबरदस्ती जहर पिलाया है।

रजनी को लेने पहुंचे तो जगतार पिला रहा था पानी
बबली ने बताया कि रजनी का फोन आते ही वह उसी वक्त अपने भतीजे विकास को साथ लेकर गाड़ी में रजनी का हाल जानने पहुंचे तो उस वक्त जगतार सिंह रजनी को पानी पिला रहा था। बबली ने कहा कि इसके बाद रजनी की गंभीर हालत को देखते हुए वह रात करीब 9 बजे उसे सीधे शहर नागरिक अस्पताल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन इससे पहले ही रजनी ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

सोमवार शाम को रजनी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी जगतार सिंह और उसकी बहन सत्या उर्फ सत्ती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सुरेंद्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर, थाना शंभू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed