फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly married woman suicide

पति विदेश में, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

Wed, 26 Feb 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Wed, 26 Feb 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
newly married woman suicide

सन्नी एन्क्लेव में नवविवाहिता ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, सास एवं ससुर के विरुद्ध धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मोहाली के फेज-11 निवासी मृतका के पिता रामसिंह ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है कि उसकी बेटी दलबीर कौर (28) का विवाह चार माह पूर्व सन्नी एन्क्लेव निवासी संजीव कुमार से हुआ था।
विज्ञापन


वह एक माह पूर्व आस्ट्रेलिया चला गया। उसके जाने के बाद दलबीर कौर के ससुर, सास एवं पति संजीव उस पर दबाव बना रहे थे कि वह आईलैट्स, बीडीएस एवं ब्यूटी पार्लर का कोर्स करे, ताकि वह भी विदेश जा सके। इस बात को लेकर वह लोग उस पर दबाव बना कर लगातार तंग परेशान कर रहे थे। लेकिन वह इतनी पढ़ाई करने की इच्छुक नहीं थी। दबाव से तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के ससुर केवल सिंह के अनुसार रोजाना की तरह दलबीर कौर सुबह उठी और उसने 7 बजे के करीब उन्हें चाय दी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई फिर बाहर नहीं आई।

कुछ देर बाद जब उन्होंने दरवाजा खटखटया तो वह नहीं बोली। फिर दलबीर के मायके वालों को सूचित किया गया। उसके पिता राम सिंह, मां एवं भाई भी इनके घर पहुंच गए। सभी ने दरवाजा तोड़कर खोला एवं देखा कि वह पंखे से झूल रही थी। उन्होंने तुरंत उसे पंखे से नीचे उतारा एवं अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच एवं पूछताछ के आधार पर तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट और सिम कार्ड
सिटी थाना प्रभारी सुखमिंदर सिंह के अनुसार मृतका के घर से पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है।  जिस पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार है। उसने अपने सास, ससुर के पक्ष में भी कई बातें लिखीं हैं।


लिखा है कि उनका रवैया उसके प्रति बहुत अच्छा था, वहीं एक लाइन यह भी लिखी कि उसके कुछ बताने में देरी हो गई, जो उसे पहले ही बता देना चाहिए थी। पुलिस के अनुसार घर में मृतका की एक डायरी से लिखावट का मिलान किया गया, जो उसकी ही लगती है। लेकिन फिर भी वह इस नोट की लिखावट जांच के लिए लैब भेजेंगे। वहीं पुलिस को घर के बाथरूम से मोबाइल का सिम भी मिला है, जिसकी डिटेल पुलिस निकलवाएगी। तब जाकर सुसाइड के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed