फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly bride Ran away from home after marriage

पांच दिन पहले हुई थी शादी, अब देखिए रात को उठकर इस दुल्हन ने क्या कर दिया

Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
newly bride Ran away from home after marriage
शादी के पांच दिन बाद भागी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहल घर में नई दुल्हन आइऱ्, लेकिन हाथ की मेहंदी नहीं छूटी थी कि उसने ऐसा काम कर डाला, जिससे सब हैरान हैँ।बरवाला रोड पर सोमवार रात एक नवविवाहिता अपने पति को नींबू पानी में नशीली दवा पिला ससुरालियों के गहनों लेकर भाग गई। 19 अप्रैल को ही दोनों की शादी हुई थी। पति समेत ससुराल वालों को शक है कि विवाह पूर्व उसके किसी से संबंध थे। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। बहरहाल, पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ नशीला पेय देकर चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंचकूला में एक निजी इंस्टीट्यूट में काम करने वाले दीपक निवासी ईको ग्रींस वन कालोनी में अपनी मां के साथ रहते हैं। 19 अप्रैल को उसका विवाह रंजीता पुत्री नरेश कुमार निवासी बीड़ घग्गर, चंडीमंदिर पंचकूला से हुआ था। 20 अप्रैल को डेराबस्सी में रिसेप्शन पार्टी हुई। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि उसकी मां शर्मीला व बहन आंचल पहली मंजिल पर सोने चली गई थीं, जबकि उसे सोने से पहले रंजीता ने नींबू पानी भरकर एक गिलास दिया था। इसके बाद उसको गहरी नींद आ गई। 
विज्ञापन

पुलिस को प्रेमी के साथ भागने का शक

newly bride Ran away from home after marriage
शादी के पांच दिन बाद भागी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

तड़के मां व बहन की आंख खुली तो रंजीता घर से गायब थी। इस बीच उन्होंने कमरों में खुली आलमारियां व गहनों के खाली डिब्बे देखे तो दंग रही गईं। दीपक को बार-बार उठाने पर भी वह उठ नहीं रहा था। घरवालों व पड़ोसियों ने पहले दीपक को सामान्य करने के लिए ग्लूकोज समेत उसको दवा दी गई।

जबकि रंजीता का फोन स्विच ऑफ मिला। दीपक ने आरोप लगाया कि कपड़ों के एक बैग के अलावा एक लाख रुपये की नगदी, दस तोला सोने के गहने, एक अंगूठी, गले की चेन, टाइटन घड़ी, चांदी का पेन, माता के गहने व शादी का अन्य कीमती सामान घर से गायब है। दीपक के अनुसार रंजीता अपने मायके से कोई गहना नहीं लाई थी।  

उधर, पुलिस थाने पहुंचे रंजीता के पिता, बिचौलिए समेत रिश्तेदारों ने पहले दीपक समेत परिवार पर ही आरोप मढ़ दिया कि वह रंजीता को और दहेज के लिए परेशान करते थे। पिता नरेश ने लिखित शिकायत देकर यह भी आरोप लगाया कि रंजीता को उसके ससुरालियों ने कहीं छिपा दिया है या फिर मार दिया है। बहरहाल, जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने रंजीता के पिता के आरोपों को दरकिनार करते हुए दीपक की शिकायत पर रंजीता पर केस दर्ज कर लिया है।

केवल सिंह के अनुसार घर का मेन गेट बंद पाया गया। पीछे बरामदे के पास बीड़ियों के दो टोटे पाए गए हैं, जबकि दीपक के घर में कोई भी बीड़ी नहीं पीता है। घर के पीछे खेत है। दीवार फांदने पर इस खेत में एक से ज्यादा व्यक्तियों के बूट के निशान भी दिखाई दिए हैं। आईओ के अनुसार रंजीता के फोन पर व्हाट्स एप सहित कॉल डिटेल निकालकर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि रंजीता अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

दो महीने बाद संबंध बनाने के लिए कर रही थी राजी

newly bride Ran away from home after marriage
विवाहिता के परिजनों ने लड़की को गायब करने का लगाया आरोप
दीपक ने बताया कि रंजीता ने सुहागरात वाले दिन से ही संबंध बनाने से मना कर दिया था। उसका कहना था कि उसके परिजनों ने उसकी शादी जबरदस्ती की है। वह इस शादी से खुश नहीं है। दीपक ने कहा कि उसकी पत्नी उसको संबंध बनाने के लिए दो महीने का समय मांग रही थी। बुधवार को उन्हें हनीमून के लिए मसूरी जाना था। इसके लिए सामान भी पैक कर लिया था। इसके पहले वह भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed