{"_id":"5ee390d48ebc3e4307072b1c","slug":"new-twist-in-kidnapping-case-in-jhajjar-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रामा: मां के साथ जा रही युवती का सात सेकेंड में अपहरण, दो घंटे बाद पुलिस को थमाया शादी का प्रमाण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्रामा: मां के साथ जा रही युवती का सात सेकेंड में अपहरण, दो घंटे बाद पुलिस को थमाया शादी का प्रमाण
Fri, 12 Jun 2020 08:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:02 PM IST
सार
- छावनी मोहल्ले से कार में सवार होकर आए युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
- मां व पड़ोस की लड़की के साथ जा रही थी सिलाई सेंटर, पकड़ने गई मां को लात मारकर सड़क पर गिराया
विज्ञापन
वारदात की सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह 10 बजे मां के साथ जा रही युवती का मुख्य सड़क से सात सेकेंड में अपहरण कर लिया गया। पुलिस दो घंटे में जब अपहरण के आरोपी के पास पहुंची तो उसे शादी का प्रमाण पत्र पकड़ा दिया गया। दोनों को लेकर पुलिस झज्जर आई। युवती के 164 के तहत बयान शनिवार को दर्ज कराए जाएंगे। एसपी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम विवाह का पाया गया है। लड़के की उम्र 28 और लड़की की 18 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक युवती अपनी मां व पड़ोस की लड़की के साथ एक सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने जा रही थी। शुक्रवार सुबह दस बजे मुख्य सड़क पर उनके पास एक कार आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा और युवती को खींचकर गाड़ी में डाल लिया। जब मां अपनी बेटी को पकड़ने लगी तो युवक ने उसे लात मार कर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची। सीआईए के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को रोहतक व जींद की तरफ भेजा गया। साइबर सेल की मदद से अपहरण में इस्तेमाल गाड़ी को किला जफरगढ़ जुलाना जिला जींद क्षेत्र से बरामद किया गया। यहीं से लड़की और उसका अपहरण करने वाले युवक मनजीत निवासी गांव बिरधाना जिला झज्जर व कार चालक रोहित निवासी किला जफरगढ़ को भी काबू किया गया।
डीआईजी एवं एसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम विवाह का पाया गया। लड़की व युवक ने झज्जर से जाकर शुक्रवार को ही आर्य समाज मंदिर रोहतक में शादी कर ली। इस संबंध में युवक व युवती ने प्रमाण पत्र पुलिस के समक्ष पेश किया है। शादी के उपरांत दोनों उसी स्विफ्ट कार से किला जफरगढ़ जिला जींद चले गए थे।