पंजाब का महाठग: बेरोजगार हरपाल के ऊंचे थे सपने, 60 युवतियों को ठगने वाले को था बस इसका इंतजार
हरपाल सिंह बहुत बड़ा शातिर है। वह फोन पर अपने पिता की आवाज निकाल लेता था। हरपाल खुद ही पिता बनकर युवती से बात करने लगता था और कहता था कि बेटी तू चिंता न कर, हरपाल का ब्याह तेरे नाल ही करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को कनाडा सिटीजन बताकर करीब 60 युवतियों को ठगने वाले पंजाब के महाठग हरपाल सिंह के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हरपाल के सपने ऊंचे थे। वह ऐसी युवती की तलाश में था, जो रईस खानदान की इकलौती हो। अमीर युवती से शादी कर जायदाद का मालिक बनने के सपने संजो रहा था।
यह भी पढ़ें: मुफ्त तीर्थयात्रा योजना: हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को सलाह-इन पैसों से युवाओं को ऑटो दिला दो.. रोजगार मिलेगा
पुलिस के सामने आई 12 से अधिक कॉल
दो दिन में पुलिस ने उसके फोन पर दो दर्जन से अधिक युवतियों की कॉल रिसीव की हैं। इन कॉल्स को हरपाल सिंह को ही सुनने के लिए कहा गया। वह पुलिस के समक्ष बैठकर युवतियों को झांसा देता रहा कि उसके रिश्तेदार की मौत हो गई है। रिश्तेदार की अंतिम अरदास के बाद वह शादी करेगा। पुलिस के पास चार युवतियों ने अपने बयान कलमबद्ध करवा दिए हैं, जबकि ज्यादातर युवतियों ने कानूनी पचड़े में पड़ने के चलते किनारा कर लिया है। जिनके बयान दर्ज किए गए हैं उनमें मुक्तसर, मोगा, फिल्लौर व अमृतसर की युवती शामिल है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह बहुत बड़ा शातिर है। वह फोन पर अपने पिता की आवाज निकाल लेता था। हरपाल खुद ही पिता बनकर युवती से बात करने लगता था और कहता था कि बेटी तू चिंता न कर, हरपाल का ब्याह तेरे नाल ही करना है। युवती को भी विश्वास हो जाता था कि वह अपने होने वाले ससुर से बात कर रही है। इसी चक्कर में वह युवती से पैसे ऐंठ लेता था।
एक को तो दुबई भी घुमा लाया था
आरोपी हरपाल एक युवती को तो अपने साथ दुबई लेकर गया था और वहां पर होटल में रुका था। युवती को इतना यकीन दिला दिया कि वह कनाडा का नागरिक है और शादी भी उससे ही करेगा। इसी चक्कर में उससे लाखों रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह ने कई युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन युवतियां अपनी इज्जत व कानूनी चक्कर से बचने के लिए बयान नहीं दे रही हैं। बताना जरूरी है कि हरपाल पर पुलिस ने गोराया की एक युवती के साथ हुई 1.50 लाख की ठगी को लेकर केस दर्ज किया था।
हरपाल सिंह कोई काम नहीं करता। पिता की गांव में एक छोटी सी दुकान है और उसकी दो बहनें हैं। आरोपी के पास एक कार है। यह भी एक लड़की से वसूली गई रकम पर ली है। इसके अलावा दो एपल के महंगे मोबाइल फोन भी हैं। यह भी लड़कियों से ही हासिल किए हैं।
आरोपी ने अपना जाली वीजा बनवाया था ताकि लड़कियों को इसी के सहारे फंसा सके। इसके अलावा हरमन सिंह के नाम का जाली आधार कार्ड, नकली कोविड प्रमाण पत्र बनवाया। हरपाल ने शादी डॉटकॉम से रिश्ता देखने के बाद विवाह किया था। मगर पत्नी और उसके बीच अदालत में तलाक का केस चल रहा है।