फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new housing scheme launched soon in chandigarh

चंडीगढ़ में अपने घर का सपना ऐसे हो सकता है पूरा

Mon, 24 Aug 2015 05:57 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Aug 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
new housing scheme launched soon in chandigarh

शहर में जिन लोगों का घर का सपना अभी अधूरा है, उनके लिए हाउसिंग बोर्ड जल्द ही दो हजार फ्लैटों के दो अलग अलग हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने जा रहा है। सबसे पहले सेक्टर-53 की स्कीम लांच की जाएगी।

विज्ञापन


इसमें 500 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। यह हाउसिंग स्कीम इस साल दिवाली से पहले लांच कर दी जाएगी। जबकि अगले साल के शुरू में सेक्टर-54 में 1500 फ्लैटों के निर्माण की स्कीम लांच कर दी जाएगी। दोनो प्रोजेक्टों में हर कैटेगरी के फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी हाउसिंग बोर्ड सबसे पहले सेक्टर-53 में बनने 500 फ्लैटों की स्कीम पर काम कर रहा है। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट का नक्शा और अलग अलग कैटगरी के फ्लैटों की संख्या तय कर ली है जिस पर हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस हाउसिंग प्रोजेक्ट का नक्शा मंजूरी के लिए प्रशासन के वास्तुकार विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सेक्टर-54 के प्रोजेक्ट के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट की ड्राइंग बनाने में बोर्ड के अधिकारी जुट गए हैं। मालूम हो कि अभी तक इन दोनों सेक्टरों में कोई भी रिहायशी इलाका नहीं है। इन दोनों प्रोजेक्ट में शहरवासियों को  प्राथमिकता दी जाएगी।

पांच मंजिला इमारत बनेगी
सेक्टर-53 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में इमारत पांच मंजिला बनेगी जबकि पार्किंग ग्राउंड फ्लोर में ही बनेगी।  वन बेड रूम के फ्लैटों के ब्लाक में पार्किंग बेसमेंट में बनाने का डिजाइन तैयार किया गया है।

सेक्टर-53 में किस कैटेगरी के कितने फ्लैट का होगा निर्माण कैटगरी--------संख्या
ईडब्ल्यूएस------------80
वन बेडरूम-----------160
टू बीएचके------------180
थ्री बीएचके------------80
कुल-----------------500

अलग-अलग कैटेगरी में कीमत 18, 30, 70 और 85 से 90 लाख रुपये

new housing scheme launched soon in chandigarh

128 टूबीएचके की स्कीम का ब्रोशर तैयार: हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-51 में लांच होने वाले 128 बीएचके की हाउसिंग स्कीम का ब्रोशन फाइनल कर लिया है। सोमवार को चेयरमैन की मंजूरी के बाद इसकी प्रिंटिग के लिए आर्डर दे दिया जाएगा। उम्मीद है कि 28 अगस्त को इसे बाजार में लांच कर दिया जाएगा। साल 2008 के बाद कोई सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम लांच होने जा रही है। बोर्ड की ओर से टू बीएचके फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपये तय की है।

मनिंदर सिंह बैंस, चेयरमैन, हाउसिंग बोर्ड ने बताया कि सेक्टर-51 के 128 फ्लैटों की हाउसिंग स्कीम का ब्रोशर बहुत जल्द लांच कर दिया जाएगा। इसके बाद सेक्टर-53 के हाउसिंग प्रोजेक्ट को लांच करने की योजना है।

इतने रेट हो सकते है तय
अभी फ्लैट्स का रेट तय करना बाकी है सेक्टर-53 के हाउसिंग प्रोजेक्ट पर प्रशासन की मंजूरी के बाद बोर्ड सभी कैटगरी के फ्लैट्स का रेट तय करेगा। लेकिन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार ईडब्लयूएस फ्लैट्स की कीमत 18 लाख, वन बैडरूम की कीमत 30 और टू बैडरूम की कीमत 70 और थ्री बैडरूम की कीमत 85 से 90 लाख रुपये के आसपास  तय की जा सकती है।

123 एकड़ का भी निर्णय लिया जाना है
हाउसिंग बोर्ड आईटी पार्क की 123 एकड़ जमीन का निर्णय लेने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा है। जिस पर प्रशासन अगले माह निर्णय ले लेगा। हाउसिंग बोर्ड ने प्रशासन को या तो इस पूरी जमीन को किसी बड़ी कंपनी को बेचने की मंजूरी मांगी है या फिर यह प्रस्ताव भी दिया है कि बोर्ड खुद यहां पर हाउसिंग प्रोजेक्ट एवं प्लाट काटकर लोगों को बेचे इतनी बड़ी प्राइम लोकेशन जमीन शहर में हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए कहीं पर भी नहीं है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को यह जमीन पार्श्वनाथ डेवलपर से वापस मिली है। जबकि यह जमीन पार्श्वनाथ को बोर्ड ने साल 2007 में 1221 करोड़ रुपये में बेची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed