{"_id":"df1bc4b2945af6c82d7e248444b72282","slug":"new-decree-for-public-form-railway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे प्रशासन ने जनता के लिए जारी किया नया फरमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे प्रशासन ने जनता के लिए जारी किया नया फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jul 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों पर पत्थर मारने वालों पर रेल प्रबंधन सख्त हो गया है। दिल्ली मुख्यालय ने सभी मंडल प्रबंधकों को निर्देश जारी किया है कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी सूरत में ट्रेनों पर पथराव नहीं होगा।
विज्ञापन
यदि कोई पत्थर मारता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यालय से आदेश जारी होते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। आरपीएफ के उच्चाधिकारियों ने सिविल पुलिस से इस मामले में सहयोग की मांग की है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को राठधना गांव में उपायुक्त ने मुनादी करवाकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विदित रहे कि सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर राठधना व सोनीपत स्टेशन के बीच कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिए।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोनीपत के उपायुक्त राजीव रतन ने मंगलवार को रेलवे लाइन के आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने राठधना गांव में लोगों के साथ मीटिंग कर बच्चों को समझाने व इस तरह की घटनाएं भविष्य में न करने को कहा है।