फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Born Girl Child Dead Body Found in Garbage at Chandigarh

चंडीगढ़ में कूड़े के ढेर में मिला तीन दिन की नवजात बच्ची का शव, खंगाले जा रहे हॉस्पिटल रिकॉर्ड

Wed, 13 May 2020 04:07 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
New Born Girl Child Dead Body Found in Garbage at Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन के बीच रामदरबार फेस- 2 में कूड़े के ढेर में 3 दिन की नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। राहगीर ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। फिलहाल बच्ची के शव को जीएमसीएच 32 की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सेक्टर- 31 थाना पुलिस जांच में जुटी है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने नवजात बच्ची के शव को लिफाफे में लिपटा हुआ देखा। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन


खंगाले गए और अस्पतालों के रिकॉर्ड
घटना के बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। वहीं अस्पताल के रिकार्ड भी खंगाले गए, जिससे पता चले कि यह शर्मनाक हरकत किसकी है। 

इससे पहले भी मिल चुके हैं नवजात

  • फरवरी 2020 सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास सीवरेज में मिली नवजात 
  • सेक्टर-33 स्थित पेट्रोल पंप के पास बने कूड़े की ढेर में मिली नवजात का शव
  • मई 2019 में डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिला नवजात बच्ची का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed