फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   new born baby dead body, new born baby throw away, rohtak, haryana, crime

जमीन में दबा नवजात का शव, सिर बाहर था, नोंच रहे थे कुत्ते

Sun, 10 Apr 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 10 Apr 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
new born baby dead body, new born baby throw away, rohtak, haryana, crime
रोहतक के गांव में मिला नोचा हुआ नवजात का शव - फोटो : फाइल फोटो
एक नवजात बच्चे का शव जमीन में दबा हुआ था। सिर बाहर था और कुत्ते उसे नोंच रहे थे। आरा मशीन चलाने वाले ने देखा तो पुलिस को बताया। घटना रोहतक में जींद रोड पर दबे तालाब के पास की है। जांच करने पर पता चला कि नवजात का शव दो दिन पहले तालाब के पास पड़ा हुआ था, लेकिन उस समय किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


इसके बाद किसी ने नवजात के शव को जमीन दबा दिया, लेकिन उसका सिर बाहर निकला हर गया। इस बीच कुत्ते शव को नोंचने लगे तो एक आरा मशीन मालिक की उस पर निगाह पड़ी। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। शव के बारे में पुलिस को फिलहाल अहम जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में लड़ रहे कुत्तों को भगाने पहुंचा तो पता चला

new born baby dead body, new born baby throw away, rohtak, haryana, crime
रोहतक के गांव में मिला नोचा हुआ नवजात का शव - फोटो : फाइल फोटो
शास्त्रीनगर कालोनी के रहने वाले तिलकराज की जींद रोड पर पेट्रोल पंप के पास आरा मशीन है। शुक्रवार शाम उन्होंने देखा कि तालाब के किनारे कुत्तों का जमावड़ा लगा है और वह आपस में झगड़ रहे हैं। वह कुत्तों को भगाने के लिए पहुंचे तो देखा जमीन में एक नवजात (लड़का) का शव दबा हुआ है। शव का सिर जमीन से बाहर होने के कारण कुत्ते उसे नोंच रहे हैं।

उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में नवजात का शव दबा होने की सूचना दी। उसी समय वहां सिटी थाना एसएचओ जगबीर सिंह पहुंच गए और छानबीन करने लगे। जानकारी मिलने पर एफएसएल टीम प्रभारी सरोज दहिया, तहसीलदार गुलाब सिंह, बीडीओ राकेश सिंधु भी पहुंच गए। सभी डाक्टर के आने का इंतजार करते रहे और डाक्टर कई घंटे बाद पहुंचे।

डाक्टर के आने के बाद शव को जमीन से निकालकर जांच शुरू की गई, लेकिन पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। डाक्टर की जांच में यह जरूर पता चला कि नवजात का शव दो दिन पुराना है और लड़के है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है कि नवजात के शव को किसने फेंका है और उसे किस हालत में फेंका गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed