फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   neighbour girl rape, porn picture, photo viral, fainda girl, accused arrested, chandigarh

अश्लील फोटो खींच वायरल करने की धमकी, 3 साल से रेप

Sat, 21 May 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 May 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
neighbour girl rape, porn picture, photo viral, fainda girl, accused arrested, chandigarh
रेप - फोटो : demo pics
फैदां का एक युवक पड़ोस में रहने वाली लड़की को तीन साल से परेशान कर रहा था। फिर एक दिन मौका पाकर उसने लड़की की अश्लील फोटो खींची फिर उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव फैदां निवासी सोहन उर्फ सोनू (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि  सोहन ने लड़की की फोटो वायरल करने का डर दिखाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर लड़की ने आपबीती परिजनों को बता दी और परिजन लड़की को लेकर सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन पहुंच गए। थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई। लड़की का मेडिकल करवाकर पुलिस ने आरोपी सोहन को फैदां से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गिरफ्तार होने से पहले ही मोबाइल फोन तोड़ दिया था। आरोपी ने लड़की के कोई अश्लील फोटो ली भी थी या बस डराने के लिए कह रहा था, अभी इस बात की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सोहन को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed