फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neighbor Raped with minor child in Ludhiana

लुधियाना: पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ की हैवानियत, बताने पर दे दी ये बड़ी धमकी

Fri, 07 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 07 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Neighbor Raped with minor child in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने हैवानियत की हदें पार कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने धमकी दी और कहा कि इस बारे में कुछ न बताए। घटना लुधियाना की है। यहां एक इलाके में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने दुराचार किया। पिता के आने पर नाबालिग ने पिता को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर ढंढारी खुर्द निवासी सतेंद्र कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


नाबालिग द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली है। उसकी मां की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और वह अपने पिता के साथ रहती है। उसके पिता फेरी लगाकर सब्जी बेचते है। मंगलवार की शाम को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान बाहर पानी लेने के लिए गई तो आरोपी उसे खींच कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार कर डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे मे किसी को न बताए। देर रात पिता के आने पर उसने सारी जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed