{"_id":"b08b1369afd66884afdca2f3f0d2bdd0","slug":"narayan-sai-was-secretly-introduced-in-court-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं को गुपचुप तरीके से कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारायण साईं को गुपचुप तरीके से कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस मंगलवार को आसाराम के पुत्र नारायण साईं को गुपचुप तरीके से पानीपत लेकर पहुंची और एक दिन पहले ही कोर्ट में पेश कर दिया,जहां से उसे सात दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिला पुलिस को इसकी भनक तब लगी, जब जिला कारागृह में सांई को लेने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने पहुंची। थाना सदर पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी नारायण सांई को तफ्तीश में शामिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस अर्जी को होल्ड कर उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में करनाल भेज दिया। पुलिस अब उसे 16 फरवरी को कोर्ट में पेश करेगी।
सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला कराने में आरोपी नारायण सांई को गुजरात पुलिस कड़ी सुरक्षा में पानीपत लेकर पहुंची। हालांकि इस मामले में उसकी पेशी 10 फरवरी को थी। इस बीच हाईकोर्ट ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर भेजने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी, लेकिन गुजरात पुलिस उसे एक दिन पहले ही ले आई।
विज्ञापन
यहां जेल अधिकारियों ने सांई को लेने से इनकार तो उसे कोर्ट ले जाया गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सांई का मेडिकल कराकर उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में नारायण सांई को तफ्तीश में शामिल करने की अपील डाली। इस अपील को होल्ड करते हुए कोर्ट ने सांई को सात दिन की न्यायिक हिरासत में करनाल भेज दिया।
डेढ़ घंटे तक कटघरे में सवाल
प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में 85 मिनट तक कटघरे के खड़े रहे नारायण सांई से सवाल-जवाब किए गए और फिर जेल भेजने के आदेश हुए। नारायण सांई के आने की जानकारी लगते ही उनके अनुयायी कोर्ट में पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया।
यह है मामला
पिछले वर्ष 12 मई को गांव सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस में दिए बयान में चावला ने हमले के पीछे नारायण सांई का हाथ होने की बात कहते हुए सबूत पेश किए। जिला पुलिस ने नारायण सांई को कई बार कोर्ट में पेश करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे मामलों में पेशी के चलते पेश नहीं किया जा सका। पुलिस ने नारायण सांई को कुरुक्षेत्र के पास से ही गिरफ्तार किया था। तभी से थाना सदर पुलिस उसे पानीपत कोर्ट में पेश करने की कोशिश में थी।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना सदर पानीपत ने बताया कि नारायण साईं को 10 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाना था। हम इसी दिन की तैयारी में थे, लेकिन गुजरात पुलिस एक दिन पहले ही लेकर पहुंच गई। सांई को तफ्तीश में शामिल करने की अर्जी लगाई है, जिसे होल्ड कर लिया गया है।