फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha Jail Break: Check several sensational disclosures

नाभा जेल ब्रेक: जांच में कई सनसनीखेज खुलासे, SSP की न सुनी

Mon, 28 Nov 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला,बठिंडा Updated Mon, 28 Nov 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Nabha Jail Break: Check several sensational disclosures
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी की बात मानी होती तो न नाभा जेल ब्रेक होती और न ही दो आतंकियों समेत पंजाब के चार कुख्यात गैंगस्टर फरार होते। नाभा जेल में बंद आतंकी हरमिंदर मिंटू व कश्मीरा को जेल से भगाने का खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स से संबंधित आतंकियों का हाथ है। 

विज्ञापन


उनकी आड़ में पंजाब के चार कुख्यात गैंगस्टर नीटा दयोल, विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों विक्रमजीत सिंह भी फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार आरोपी फरार होने के बाद हरियाणा राज्य में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


आतंकी हरमिंदर मिंटू को दो साल पहले उस समय पंजाब पुलिस ने दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था जब वह थाइलैंड से भारत में आया था। उसको नाभा जेल में बंद रखा गया था। उसी के साथ पहले से इसी जेल में बंद आतंकी कश्मीरा को भी एक ही बैरक में बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बठिंडा के खुलासे के बावजूद नाभा जेल प्रबंधन नहीं जागा

Nabha Jail Break: Check several sensational disclosures
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले बठिंडा पुलिस की ओर से अवैध हथियारों समेत पकडे़ गए तीन आरोपियों का संपर्क नाभा जेल में बंद गैंगस्टर नीटा दयोल के साथ होने का एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा ने खुलासा किया था।

इसके बावजूद नाभा जेल प्रबंधन नींद से नहीं जागा। एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया था कि पकडे़ गए आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर नीटा दयोल के साथ मोबाइल के जरिए संपर्क में है, जिस संबंधी उनके पास पुख्ता सबूत है।

नाभा जेल कांड में भी मोबाइल का इस्तेमाल
सूत्रों ने बताया कि नाभा जेल में से आतंकियों को भगाने के लिए भी मोबाइल का इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। क्योंकि पुलिस की वर्दी पहनकर जेल में आए चार बदमाश पहले से ही आतंकी हरमिंदर मिंटू व कश्मीरा के साथ संपर्क में थे। इस वजह से उन्होंने उसी बैरक के ताले को गोलियों से तोड़ा, जिसमें उक्त दोनों आतंकी बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed