{"_id":"658ea7e97a51bc0fa50f7ea2","slug":"murder-of-young-man-in-firozpur-of-punjab-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से नौजवान को काट डाला, मां और चाचा की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से नौजवान को काट डाला, मां और चाचा की हालत नाजुक
Fri, 29 Dec 2023 04:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:35 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में पड़ोसियों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वहीं मृतक के मां और चाचा गंभीर रूप से घायल हैं। ये दोनों युवक को बचाने पहुंचे थे। तभी आरोपियों ने इन पर भी धावा बोल दिया। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव बजीदपुर में पुरानी रंजिश दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस वारदात में एक पड़ोसी ने दूसरे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वहीं दो लोग घायल हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सौरव शर्मा निवासी गांव बजीदपुर जिला फिरोजपुर की पड़ोसी के साथ पुरानी रंजिश थी। पड़ोसी किसी बात पर सौरव से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोपी सौरव को पीट रहे थे। मां और चाचा सौरव को आरोपियों से छुड़वाने पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। सौरव, उसकी मां और चाचा तीनों गंभीर जख्मी हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों की नाजुक हालत देख लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना जाते समय सौरव की रास्ते में मौत हो गई। मां और चाचा की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
उधर, थाना कुलगढ़ी की प्रभारी दीपिका रानी ने बताया कि जिन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है, वह आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। इनकी पुरानी रंजिश है। सौरव की मौत हो चुकी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन