फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of young man

लापता युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 25 Jan 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़ Updated Sun, 25 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
murder of young man

हत्यारों ने क्षेत्र के युवक का मर्डर शव खेत में फेंक दिया। सिर पर धारदार हथियार से जख्म के निशान हैं। युवक की पहचान माजरा शहजादपुर निवासी रामकुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह युवक 23 जनवरी से लापता था, जबकि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने हत्या की धाराओं आदि के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

चमनलाल ने पुलिस को बयान दिया कि उसका बेटा रामकुमार डीजे की दुकान पर कार्य करता था। 23 जनवरी की सुबह वह हर रोज की तरह घर से दुकान के लिए गया, लेकिन शाम को वापस नहीं आया। उन्होंने उसको फोन किया तो घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे को इधर उधर काफी जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग न मिला। बेटे की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव बुर्ज शहीद के नजदीक गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसीपी शमशेर सिंह ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम ने जुटाए तथ्य
सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। युवक के सिर पर धारदार हथियार का निशान हैं, जबकि गले पर रस्सी के निशान भी हैं। इसके आलवा कपडे़ फ टे हुए थे तथा शव के पास से युवक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।


शमशेर सिंह, एसीपी, अंबाला ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आशंका है कि हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed