{"_id":"5cade770bdec2213ef2d33ad","slug":"murder-of-retired-je-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने हथौड़ा मारकर ले ली बाप की जान, वजह बेरोजगारी बताई जा रही है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने हथौड़ा मारकर ले ली बाप की जान, वजह बेरोजगारी बताई जा रही है
Wed, 10 Apr 2019 06:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के रिटायर्ड जेई के सिर पर हथौड़ा मारकर बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि रतन नगर के रहने वाले पावरकॉम के रिटायर्ड जेई बलकार सिंह (65) की उन्हीं के बेटे प्रभजोत सिंह (30) ने सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दरअसल प्रभजोत सिंह 30 साल का होने के बावजूद अब तक बेरोजगार था। कुछ सालों से वह अपने पिता से विदेश जाने के लिए पैसे मांग रहा था लेकिन पिता नहीं चाहते थे कि बेटा विदेश जाए।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिस कारण प्रभजोत सिंह दिमागी तौर से परेशान रहने लगा था। अकसर बाप-बेटे में लड़ाई-झगड़ा रहता था। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी के मुताबिक एक-दो बार पहले भी प्रभजोत सिंह अपने पिता को मारने की कोशिश कर चुका है।
थाना इंचार्ज ढिल्लों ने बताया कि मंगलवार देर शाम बलकार सिंह अपने कमरे में कंप्यूटर पर कुछ पढ़ रहे थे। इसी बीच प्रभजोत सिंह वहां पहुंचा। कमरे से शोर की आवाज सुनकर जब बलकार सिंह की पत्नी अमरजीत कौर कमरे में गई तो देखा कि प्रभजोत सिंह अपने पिता के सिर में हथौड़ा मार रहा था। खून से लथपथ हुए बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। उधर आरोपी बेटे प्रभजोत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।