शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दबाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति द्वारा प्रेमिका की हत्या कर शव घर के पीछे दबा देने का मामला सामने आया है। लुधियाना के गांव धरौड़ में एक महिला काफी दिनों से लापता चल रही थी। पति प्यारा सिंह द्वारा तलाश लिए जाने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चला।
निराश होकर प्यार सिंह ने थाने में शिकायत कराई। पिछले कई दिनों से प्यारा सिंह को घर के पीछे से काफी बदबू आ रही थी। शक के आधार पर उसने पुलिस को बुलाकर खुदाई कराई तो महिला का शव दबा हुआ मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। प्यारा सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही केवल सिंह पर शक जाहिर किया। पुलिस ने केवल सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी महिला
पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान ने कहा कि बलजिंदर कौर की शादी करीब 15 वर्ष पहले प्यारा सिंह के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। काफी समय पहले उसके गांव में ही रहने वाले केवल सिंह के साथ संबंध बन गए।
27 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे केवल ने सोनी को उसके घर के पीछे बुलाया। जब सोनी उससे मिलने के लिए गई तो वहां दोनों के बीच तकरार हो गई।
इसी दौरान केवल सिंह ने सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पर पराली फेंककर फरार हो गया। 27 नवंबर को गांव में फिल्म दिखाई जानी थी। गांव के सभी लोग फिल्म देखने के लिए चले गए।
मौका पाकर केवल ने सोनी के घर के पीछे ही गड्ढा खोदा और उसका शव उसी में दबा दिया। जब देर रात तक सोनी घर नहीं पहुंची तो उसके पति प्यारा सिंह ने उसकी तलाश की। ढूंढने पर न मिलने पर पुलिस में शिकायत दी।