{"_id":"89076ec1ff9099febdcb6896bb2bc515","slug":"murder-of-man-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे में हारी रकम नहीं दी तो कॉल सेंटर संचालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे में हारी रकम नहीं दी तो कॉल सेंटर संचालक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 15 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े छह लाख रुपये का बकाया चुकाने से बचने के लिए एक होटल मालिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 11 दिन पहले सेक्टर-तीन स्थित टेलीकॉम कंपनी टाटा डोकोमो के कॉल सेंटर के संचालक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अंबाला ग्रामीण पुलिस की सीआईए टीम ने मामले की तफ्तीश के बाद आरोपी होटल संचालक गुरचरण उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी रिंकू अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरचरण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सेक्टर-तीन में दोनों बिजनेस सेंटर चलाते थे। दोनों सेंटर आमने सामने थे। दोनों के बीच आपस में उठना-बैठना था और सट्टा भी लगाते थे। इसी दौरान मुकुल को अपने साथी मिंटू से सट्टे में जीती रकम लेनी थी, जो साढ़े छह लाख रुपये से अधिक थी। लेकिन पंचकूला रेजेंसी होटल का मालिक मिंटू यह रकम नहीं चुकाना चाहता था।
विज्ञापन
इसी कारण उसने मुकुल की हत्या की साजिश रची। इसमें दिल्ली निवासी गुरचरण उर्फ मिंटू ने उसका साथ दिया। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी अंबाला ग्रामीण पुलिस की सीआईए टीम को सौंपी गई थी। वारदात से जुड़े तमाम पहलुओं की बारीकी से की गई छानबीन में खुलासा हुआ कि मिंटू ने सेक्टर-11 निवासी मुकुल के करीब साढ़े छह लाख रुपये चुकाने थे।
दोस्तों ने मिलकर की थी मुकुल की हत्या
कॉल सेंटर संचालक मुकुल अपने परिजनों से कहकर गया था कि उसे गुरुद्वारे जाना है। लेकिन पांच अगस्त को सुबह तक जब मुकुल घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मुकुल के करीबी दोस्तों का परिजनों के पास फोन आया कि मुकुल की लाश मिली है।
वहीं पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि चार अगस्त की रात मिंटू ने अपने ही होटल में मुकुल को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद मुकुल को टोयोटा इटियॉस में रायपुररानी की तरफ ले गए। जहां उसकी परने की मदद से गला घोंटकर हत्या कर दी।
मौत के बाद आरोपियों ने मुकुल का शव टांगरी नदी के पास झाड़ियों में फेंक दिया और कार को दोबारा सेक्टर-तीन की पार्किंग में लाकर पार्क कर दिया। आरोपियों ने वारदात को लूट के लिए हत्या का रूप देने का प्रयास किया। इसके लिए आरोपी मृतक का लैपटॉप और कीमती समान उड़े।