Haryana News: जाखल मंडी में पंजाब के व्यक्ति की हत्या, सिर पर कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट
गांव के सरपंच बूटा सिंह ने कहा कि मृतक का 10 वर्षीय बेटा गांव में रहता है। मृतक का भाई मिता सिंह व उसका परिवार गांव में रहता है, जिन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मृतक के साथी ने शव की शिनाख्त की है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जाखल मंडी में सब्जी मंडी के गेट के पास एक व्यक्ति (48) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव झानिर निवासी मक्खन सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मक्खन सिंह यहां लकड़ काटने का काम करता था और बुधवार रात से लापता था। सूचना पर फतेहाबाद से सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। जाखल जंक्शन पर गंदे नाले के पास लक्कड़ कटाई का काम करने के लिए मानसा से 10 से 12 व्यक्ति कई दिनों से आए हुए है।
मृतक के साथियों गुरमेल, गुरप्रीत, सुरजीत, बग्गी, काका सिंह ने बताया कि बुधवार रात को उनमें से ही एक साथी खाना खाने गया था लेकिन लौटा नहीं। गांव के सरपंच बूटा सिंह ने कहा कि मृतक का 10 वर्षीय बेटा गांव में रहता है। मृतक का भाई मिता सिंह व उसका परिवार गांव में रहता है, जिन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मृतक के साथी ने शव की शिनाख्त की है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। आशंका है कि व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है। इसके साथ के लोगों को भी बुला कर तफ्तीश की जा रही है और मृतक के गांव में भी इसकी सूचना भेज दी गई है। सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। - जयभगवान, थाना प्रभारी जाखल।