फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of delivery boy in Chandigarh

एयर गन से सीने में उतार दी 20 राउंड गोलियां, पार्क में मिला डिलीवरी ब्वॉय का शव

Sun, 14 Oct 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Oct 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
murder of delivery boy in Chandigarh
मौके पर मौजूद जांच टीम

बदमाशों ने एयर गन से करीब 20 राउंड फायर कर एक 22 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे सेक्टर-15सी स्थित एक पार्क में मिला। राहगीर ने उसे खून से लथपथ देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जीएमएसएच-16 ले गई ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान धनास के मकान नंबर 1175बी निवासी संदीप यादव (22) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला था। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि संदीप शुक्रवार रात को अपनी पल्सर बाइक पर घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-24 के होटल पार्क व्यू के सामने सेक्टर-15सी के पार्क में एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, व अन्य विंग समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा सीएफएल की टीम भी वारदात स्थल पर पहुंची और फिंगर प्रिंट्स इकट्ठे किए। शुरुआती जांच में युवक के सीने और पीठ पर कई होल मिले, पता लगा कि किसी ने उस पर छर्रे वाली एयर गन से एक के बाद एक करीब 20 फायर कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। 

मृतक संदीप धनास में माता-पिता, भाई और एक बहन के साथ रहता था। वह अपने मां-बाप का सबसे बड़ा बेटा था। परिजनों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसकी नौकरी मोहाली में एक प्राइवेट ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में लगी थी। रोज की तरह शुक्रवार को वह अपने काम पर गया। रात करीब 8 बजे वह घर वापस आया। इसके बाद वह अपनी पल्सर बाइक लेकर घर से निकल गया। रात काफी होने के बाद उसे फोन किया गया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। इसके बाद अगली सुबह घर में पुलिस पहुंची और उसकी हत्या के बारे में जानकारी मिली।

आखिर कहां है संदीप की बाइक 

murder of delivery boy in Chandigarh
जांच करते पुलिस अधिकारी

पुलिस जांच में अब तक संदीप की पल्सर बाइक का पता नहीं चला है। वारदात स्थल के पास भी उसकी बाइक नहीं मिली। हालांकि उसके जेब में रखे पर्स, मोबाइल, पैसे, लॉकेट और अन्य सामान बरामद हो गए। पुलिस अब उसकी बाइक की तलाश में जुटी है। अब सवाल यह उठता है कि अगर लूट के इरादे से मर्डर किया गया है तो बदमाश उसका मोबाइल, रुपये और अन्य सामान क्यों नहीं ले गए। सवाल यह भी है कि अगर लूट के इरादे से हत्या नहीं की गई तो हत्या के पीछे का मकसद क्या है। यह भी हो सकता है कि बदमाशों ने संदीप की हत्या कहीं और की  हो और बाद में उसे सेक्टर-15सी के पार्क में फेंक गए हों। इन सब सवालों के जवाब के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।  

पुलिस को रंजिशन हत्या का शक
वारदात के बाद पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल सकेगा कि संदीप की मौत किस कैसे हुई है। वहीं पुलिस ने शक है कि हो सकता है कि पुरानी रंजिश के चलते किसी ने संदीप की हत्या कर दी हो। फिलहाल पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।   
   
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 
संदीप की मां ऊषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनके आंसू थम ही नहीं रहे। वह बार-बार यही कह रही थीं कि मेरा बेटा संदीप कब आएगा। वह कहां चला गया है। वहीं, आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि कल तक उनके साथ रहने वाला संदीप अब उनके साथ नहीं है। इस दौरान मृतक के भाई बहन और पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।

अज्ञात बदमाशों पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। एरिया के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पवन कुमार, डीएसपी, क्राइम ब्रांच चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed