{"_id":"5c2e16c0bdec2256c50f4993","slug":"murder-of-a-people-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर खूंटे से किए वार, तड़प-तड़प कर युवक की मौत...नए साल पर निकला था काम को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर खूंटे से किए वार, तड़प-तड़प कर युवक की मौत...नए साल पर निकला था काम को
Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव मांगेवाल में 45 साल के राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर पशुओं को बांधने वाले खूंटे से कई वार किए गए हैं जिससे राजमिस्त्री के सिर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चमकौर सिंह निवासी गांव मांगेवाल ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका भाई बलविंदर सिंह (45) 1 जनवरी 2019 को सुबह करीब सात बजे दिहाड़ी पर काम करने के लिए गांव कलर माजरी गया था। बाद में वह घर नहीं लौटा। बलविंदर सिंह की काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार रात सवा आठ बजे चमकौर सिंह को किसी ने सूचना दी कि उसके भाई का शव गांव मांगेवाल के ही रहने वाले कुलवंत सिंह के खेतों में पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो वहां बलविंदर सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही खून से सना पशुओं को बांधने वाला खूंटा पड़ा था। पुलिस के मुताबिक खूंटे से बलविंदर सिंह के सिर पर कई वार किए गए थे जिससे खूंटा टूट गया था।
विज्ञापन
साथ ही बलविंदर सिंह के सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पुलिस के मुताबिक राजमिस्त्री के परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। अभी कातिल का कोई सुराग नहीं लग सका है।