फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of 8 class student for revenge

8वीं के छात्र की रंजिशन गोली मारकर हत्या

Mon, 12 Jan 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 12 Jan 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
murder of 8 class student for revenge

रंजिश के चलते रविवा्र शाम घर के बाहर खड़े आठवीं के छात्र की तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी की है। सीआईए और सिटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले नरेश का बेटा साहिल (16) रविवार की शाम घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश आए। नकाबपोशों में से एक ने शॉल के अंदर रखे असलहे को निकालकर साहिल पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर आए तो देखा साहिल खून से लथपथ है।
विज्ञापन


वे आनन-फानन में साहिल को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता नरेश ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले कुछ युवकों से उनकी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने उनके बेटे की हत्या की है। हालांकि परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया है। पुलिस मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'...तो साहिल की जान बच सकती थी'

murder of 8 class student for revenge

परिजनों का कहना था कि फायरिंग की आवाज सुनकर जब घर से बाहर निकले तो तेज रफ्तार के साथ दो बाइक मौके से जा रही थीं। आरोपी शाल से चेहरा छिपाए थे। उनकी बाइकों की नंबर प्लेट भी ढंकी हुई थी।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि साहिल की हत्या के पीछे मोहल्ले से कुछ दूरी पर होने वाला अलग-अलग नशों और मीट का खोका था। साहिल अपने कुछ दोस्तों के साथ इसका विरोध कर रहा था। आशंका जताई जा रही है इसी वजह से उसकी हत्या हुई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने पहले मोहल्ले में इसी मामले में फायरिंग के दौरान 13 बार कॉल करने के बावजूद पुलिस ने फोन नहीं उठाया। परिजनों के अनुसार जब फोन उठा तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। उसका कहना था कि यदि तब पुलिस हरकत में आ गई होती तो साहिल की जान बच सकती थी।

इस मामले में मित्रपाल सिंह, एसएचओ, सिटी थाना ने बताया कि साक्ष्य और यानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed