फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of 50 years old man due to old dispute

करनाल में बाप-बेटे के साथ खेली 'खून' की होली

Sat, 07 Mar 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 07 Mar 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
murder of 50 years old man due to old dispute

होली का जश्न गांव में उस वक्त मातम में बदल गया, जब रंजिश के चलते बाहरी युवकों ने व्यक्ति की हत्या कर दी। मामला करनाल जिले के इन्द्री कस्बे का है।

विज्ञापन


यहां गांव जनेसरों में पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात युवक गांव में होली खेलने के लिए आए। होली खेलते हुए खूब हुड़दंग मचाया और शराब पी। उसके बाद उन्होंने गांव के ही 50 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम के साथ झगड़ा किया। बीच बचाव करने के लिए राजाराम का 25 वर्षीय पुत्र राहुल आया तो युवकों ने चाकुओं से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इन्द्री एसएचओ गुरविंदर सिंह का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। हत्या के बाद युवक मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed