पटाखा दिलाने के बहाने बच्चे को ले जाकर गला घोंटा, शव कुएं में फेंक पत्तों से छिपा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में गांव घुरकणी में छठी कक्षा के विद्यार्थी को घर से ले जाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को बोर वाले कुएं में फेंककर ऊपर से पत्तों से छिपा दिया गया। झुनीर पुलिस ने कुछ घंटों में ही बच्चे के शव को बरामद कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव घुरकणी निवासी सर्वजीत सिंह व उसकी पत्नी अंग्रेज कौर ने पुलिस को बताया कि गांव के स्कूल में ही छठी कक्षा में पढ़ने वाला उनका 11 वर्षीय पुत्र गुरमीत सिंह रविवार शाम घर के बाहर से लापता हो गया है। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। झुनीर पुलिस ने रात के समय ही टीमें गठित की और बच्चे की तलाश की।
थाना झुनीर के मुखी जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को गुरमीत सिंह की लाश गांव के बाहर एक खेत वाले कुएं में पत्तों के नीचे दबी पड़ी मिली। उसकी किसी ने गला घोंटकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि लाश की बरामदगी के बाद जांच में सामने आया कि मृतक गुरमीत सिंह के परिवार का गांव के ही मनप्रीत सिंह उर्फ काला से झगड़ा हुआ था।
झगड़े के बाद कानूनी तौर पर जमानतें हुई थी। काला ने इसकी रंजिश अपने मन में रखी और सर्वजीत सिंह का पुत्र गुरमीत सिंह जब घर के बाहर शाम के समय खेल रहा था तो मनप्रीत उसे पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्चा लापता हो गया।
पुलिस के अनुसार काला ने उक्त रंजिश के चलते ही मनप्रीत का कत्ल करके उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया था। जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक गुरमीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।