{"_id":"577222244f1c1b364779a7ca","slug":"murder-lady-murder-lady-murder-at-hansi-hansi-murder-hansi-police-hansi-nude-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में चारपाई से बंधा मिला महिला का निर्वस्त्र शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हांसी में चारपाई से बंधा मिला महिला का निर्वस्त्र शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी।
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा कॉलोनी में दीवान पेड़ा के समक्ष वाली गली के एक मकान में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान 48 वर्षीय कमला के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के दोनों पैर चारपाई से बंधे हुए था। महिला के तन पर कोई कपड़ा नहीं था।
सोमवार शाम को पड़ोस में रहने वाले लोगों को दुर्गंध आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि महिला का शव चारपाई से नग्न अवस्था में बंधा हुआ था। महिला के शरीर पर डंडों की चोट के निशान भी हैं।
महिला के शव से आ रही दुर्गंध के चलते ऐसा लगता है कि महिला की हत्या दो या तीन दिन पहले की गई है। इस दौरान घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमला मूलरूप से मेहंदा गांव की थी। उनका विवाह सिकंदरपुर गांव में हुआ था। अपने पति की मौत के बाद वह कृष्णा कॉलोनी में पिछले सात वर्षों से रह रही थी। पति की मौत के बाद कमला भगवा की जिंदगी जी रही थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा, सिटी थाना प्रभारी उमेद सिंह सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। इस दौरान गांव सिकंदरपुर से आए मृतक महिला के भाई दलजीत ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में ले आई। इस संबंध में एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का खुलासा होगा।